सीबीएसई सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025: जानें कब और कैसे चेक करें परिणाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा के सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम 2025 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जिन छात्रों ने सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 दी थी, वे अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। यह परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
कब जारी होगा सीबीएसई सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025?
सीबीएसई द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं जुलाई 2025 में आयोजित की गई थीं। बोर्ड की तरफ से संभावना जताई जा रही है कि रिजल्ट अगस्त 2025 के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है।
cbse result 2025 रिजल्ट कहां चेक करें?
छात्र अपने सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं:
रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया:
-
सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर “Supplementary Results 2025” लिंक पर क्लिक करें।
-
अपनी रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
“Submit” बटन पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
-
आप रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
महत्वपूर्ण जानकारी:
-
जिन छात्रों का मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में नंबर कम था या वे असफल हो गए थे, उन्होंने इस सप्लीमेंट्री परीक्षा में भाग लिया था।
-
यह परीक्षा छात्रों को दूसरा मौका देती है ताकि वे अपने शैक्षणिक वर्ष को न गवाएं।
रिजल्ट मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध:
CBSE का रिजल्ट DigiLocker और UMANG App पर भी उपलब्ध रहेगा। छात्र वहां लॉग इन करके अपना डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
नोट: रिजल्ट से जुड़ी हर नई जानकारी के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें। किसी भी फर्जी वेबसाइट से बचें और केवल आधिकारिक स्रोत से ही जानकारी प्राप्त करें।